*2 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1780 – कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला किया। 1818 – ब्रिटिश सेना ने मराठा गठबंधन को मुंबई में हरा दिया। 1851 – अमेरिका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया। 1883 – पहली बार बेसबॉल खेल बिजली की रोशनी में फोर्ड वेयन इंडियाना में खेला गया। 1896 – जी मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिये आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया। 1908 – माणिकटोला बम कांड के मामले में श्री अरविंदो को गिरफ्तार किया गया। 1909 – एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार आॅस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए। 1924 – अमेरिका के सभी मूल निवासियों को आधिकारिक रूप से अमेरिकी नागरिकता दी गई। 1946 – इटली में राजतंत्र को खत्म कर गणतंत्र अपनाने के लिए जनमत संग्रह करवाया। 1947 – लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की। 1953 – ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी हुई। 1966 – अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चंद्रमा पर अंतरिक्षयान उतारा। 1974 – अफ्रीकी देश माली में सं...