*2 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
*2 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1780 – कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला किया।
1818 – ब्रिटिश सेना ने मराठा गठबंधन को मुंबई में हरा दिया।
1851 – अमेरिका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया।
1883 – पहली बार बेसबॉल खेल बिजली की रोशनी में फोर्ड वेयन इंडियाना में खेला गया।
1896 – जी मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिये आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।
1908 – माणिकटोला बम कांड के मामले में श्री अरविंदो को गिरफ्तार किया गया।
1909 – एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार आॅस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए।
1924 – अमेरिका के सभी मूल निवासियों को आधिकारिक रूप से अमेरिकी नागरिकता दी गई।
1946 – इटली में राजतंत्र को खत्म कर गणतंत्र अपनाने के लिए जनमत संग्रह करवाया।
1947 – लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की।
1953 – ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी हुई।
1966 – अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चंद्रमा पर अंतरिक्षयान उतारा।
1974 – अफ्रीकी देश माली में संविधान अंगीकार किया गया।
1983 – अमेरिका के सिनसिनाटी में एयर कनाडा के डीसी-9 विमान में आग लगने से 23 लोगों की मौत हुई।
1994 – उत्तरी स्कॉटलैंड में चिनूक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 लोगों की मौत।
1996 – उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युध्दस्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
1999 - दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति।
1999 – भूटान ब्राडकास्टिंग सर्विस पहली बार देश में टेलीविजन ट्रांसमिशन लेकर आया , भूटान में टी.वी. प्रसारण की शुरुआत।।
2000 - पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत द्वारा नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका मंजूर।
2000 - मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में स्थित विश्व की सबसे ऊँची इमारत पेट्रोनास ट्रिवन टावर्स दर्शकों के लिए खुला।
2003 - म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएँ बन्द।
2004 - आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफ़र हॉकिन्स मिस यूनिवर्स बनीं।
2005 - भारत, रूस और चीन का ब्लादीवोस्तोक सम्मेलन समाप्त।
2006 - अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।
2008 - मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने इस्तीफ़ा दिया।
2008 - टाटा मोटर्स लिमिटेड ने फोर्ड मोटर कम्पनी के दो ब्रांडों 'जगुआर' व 'लैंड' रोवर के अधिग्रहण का सौदा पूरा किया।
2008 - लेफ्टिनेंट जनरल नरेश कुमार परमार को थल सेना की चिकित्सा सेवा का महानिशेदक नियुक्त किया गया।
2008 - आस्ट्रेलिया ने इराक में अपना अभियान रोका।
2012 – मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को वर्ष 2011 में प्रदर्शनकारियों की हत्या करने के मामले में दोषी पाये जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
2014 – तेलंगाना आधिकारिक रूप से भारत का 29वां राज्य बना।
*2 जून को जन्मे व्यक्ति
1930 - बाबूलाल गौर - 'भारतीय जनता पार्टी' के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1951 - अनंत गीते, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ
1955 - मणिरत्नम - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं।
1955 - नन्दन नीलेकणी - भारतीय उपक्रमी, नौकरशाह, नेता और प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कम्पनी 'इन्फ़ोसिस' के सह-संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।
1980 - डोला बनर्जी - तीरंदाज़ महिला खिलाड़ी।
1987 – बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म।
*2 जून को हुए निधन
1978 - प्राण कृष्ण पारिजा - 'पद्मभूषण' से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1984 - विश्वनाथ दास - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं ब्रिटिश भारत उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री।
1988 – बॉलीवुड के महान अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और शौमेन राज कपूर का निधन।
2008 - फ़ैशन गुरु इवेसां लॉरेन का निधन।
*2 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस।
Comments
Post a Comment